Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ससुराल के लिये निकले युवक का 22 दिन बाद मिला बोरे में बंद शव

पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है

07 Aug 2025

ससुराल के लिये निकले युवक का 22 दिन बाद मिला बोरे में बंद शव

कोलकाता। मेटियाब्रुज किलखाना इलाके में रहने वाला ताजुद्दीन 16 जुलाई को यह कहकर घर से निकला था कि वह अपने ससुराल जा रहा है। लेकिन इसके बाद वह लापता हो गया और परिवार उससे संपर्क नहीं कर पाया। 17 जुलाई को उसकी बाइक महेशतला के अकड़ा स्टेशन के पास लावारिस हालत में मिली। इसके बाद परिजनों ने तुरंत रवींद्रनगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से ही पुलिस ताजुद्दीन की तलाश कर रही थी।

पुलिस की तलाश करीब 22 दिन के बाद तब खत्म हुई जब रवींद्रनगर थाना क्षेत्र के पंचूर गाजीपाड़ा के एक जंगल से ताजुद्दीन का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। शव रस्सी से बंधे एक बोरे में था। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका और भी गहरा गई है।  परिजनों ने इस मामले में रिंटू नामक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया है और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन रिंटू फिलहाल फरार है। इस मामले में पुलिस ने अब तक नज़रुल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नज़रुल ने ताजुद्दीन की हत्या में मदद की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच को आगे बढ़ा रही है और रवींद्रनगर थाना पुलिस ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का विषय बना हुआ है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


युवक का 22 दिन बाद मिला बोरे में बंद शव
पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News